कोविड-19 या कोरोना वायरस क्या है
- कोविड-19 या कोरोना वायरस क्या है
यह कोरोना वायरस फैमिली का विस्तार है। यह वायरस बेहद खतरनाक है और पूरी दुनिया में 12 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है। - नोवेल कोरोना क्यों पड़ा नाम
वैज्ञानिकों ने इसका नाम 2019 nCoV नाम दिया है। 2019 इसलिए क्योंकि यह उस साल पैदा हुआ था। नया वायरस होने से नोवेल और कोरोना फैमिली से होने पर CoV नाम दिया गया। इस तरह कोविड-19 कोरोना वायरस डिजिज 2019 के नाम से जाना जाने लगा। - कोविड-19 नाम के पीछे क्या कहानी
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे कोविड-19 नाम दिया और इसके महत्व के बारे में बताया। WHO के चीफ ने कहा कि हम इस बात का ध्यान रखना चाहते थे कि इसका नाम ऐसा न रखा जाए जिससे कोई कलंकित हो।